क्रिकेट के दिग्गज Sachin Tendulkar ने अपने स्पोर्ट्सवियर और एथलीजर ब्रांड TEN X YOU को लॉन्च कर भारत के तेजी से बढ़ते स्पोर्ट्सवियर मार्केट में कदम रखा है। यह ब्रांड फुटवियर, कपड़े और अन्य स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स की रेंज पेश करता है, जिसे खास तौर पर भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों और कंफर्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
इस ब्रांड की खास बात यह है कि इसके प्रोडक्ट्स तेंदुलकर के 25 साल के क्रिकेट अनुभव पर आधारित हैं। इसमें परफॉर्मेंस के साथ-साथ आराम और डेली यूज़ को ध्यान में रखा गया है, ताकि यह सिर्फ प्रोफेशनल खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि आम लोगों के लिए भी उपयोगी हो सके। बढ़ती फिटनेस अवेयरनेस के बीच TEN X YOU खुद को एक “प्ले-फर्स्ट” ब्रांड के रूप में स्थापित करना चाहता है।
TEN X YOU का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करना है। तेंदुलकर का मानना है कि भारत को “sports-loving” से “sports-playing” राष्ट्र बनना चाहिए, जहां लोग सिर्फ खेल देखें नहीं बल्कि खुद भी उसमें भाग लें और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
